SIRSA गली कारखाने वाली में आयोजित 21 वें मां भगवती विशाल जागरण में धैर्य कांडा ने की ज्योति प्रज्जवलित
Dhairya Kanda lit the lamp in the 21st Maa Bhagwati Vishal Jagran organized in SIRSA Gali Factory Wali
Mahendra india news, new delh
सिरसा। युवा संघ ग्रेवाल कॉलोनी एवं मां की लाड़ली फौज सिरसा की ओर से रविवार रात बेगू रोड गली कारखाने वाली में 21 वां मां भगवती विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा ने ज्योति प्रज्जवलित की । धैर्य कांडा ने आयोजन समिति को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
मां भगवती जागरण में सबसे पहले श्री गणेश जी का पूजन किया गया। इसके बाद मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद धैर्य कांडा ने मां भगवती की ज्योति प्रचंड की। पार्षद वार्ड 15 हेमराज शर्मा, पार्षद वार्ड 14 अंग्रेज बठला , पार्षद वार्ड 11 राजन शर्मा ने मां भगवती को चुनरी अर्पण ओर माल्यार्पण किया इसके बाद मेंं पंजाब के अमृतसर के भजन गायक मनी लाडला ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जो श्री गणेश वंदना से शुरू हुआ। उन्होंने एक के बाद एक अनेक भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर रखा। इसके बाद जिम्मी नारंग, बब्बू गिरधर, अशोक सुखीजा, सुरेश ग्रोवर और परिवंश सिस्टर ने मां भगवती, मां काली, श्री हुनमान और भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।
गायकों ने मां की शान में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया श्रद्धालु रात भर भजनों पर झूमते रहे। इस मौके पर कलाकारों की ओर से शानदार झांकियां पेश की गई।
इस मौके पर धैर्य कांडा ने कहा कि मां भगवती सभी की मन्नत पूरी करती है और जो भी सच्चे मन से उसके दर पर आता है उसकी झोली भर दी जाती है। मां दुर्गा की कृपा अपने बच्चों पर सदैव बनी रहती है। वे बहुत भाग्यशाली होते है तो मां के जागरण में शामिल होते हैं। युवा वर्ग इसी प्रकार धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में शिरकत कर एक समूह संपन्न और शिक्षित भारत के निर्माण में अपना योगदान देता रहे। ऐसे पावन मौके हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। संत महात्माओं पीर फकीरों के तप से सिरसा एक धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध है। सरसाई नाथ जी की नगरी पर परमात्मा की विशेष कृपया है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों लंगर भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है।
यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्ग द्वारा करवाये जा रहे हैं। उन्होंने गोबिंद कांडा की ओर से आयोजन समिति को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से धैर्य कांडा को मां दुर्गा के स्वरूप भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद वार्ड 15 हेमराज शर्मा, पार्षद वार्ड 14 अंग्रेज बठला , पार्षद वार्ड 11 राजन शर्मा, जसवीर सिंह, हर्ष अरोड़ा, मोहित जोशी, सनी सैन, विनय बत्रा, शरद मदान, शुभम सराफ, दिव्यांश बिश्नोई,गौरव खूंगर, रमन बब्बर, संदीप बब्बर, हनी गाबा, विशाल वर्मा, राणा वर्मा, शीलू वर्मा, मनोज शर्मा, अमित टुटेजा, अमन बब्बर, नवीन भाटिया, विशाल गाबा, वंश कुमार, गर्वित खूंगर, अभिषेक, कुणाल बब्बर, संजय चुग, लक्की गुगलानी,राजकुमार चबा आदि मौजूद थे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को मां भगवती का प्रसाद प्रदान किया गया