ढाणियों में बिजली कनेक्शन के लिए 1.07 करोड़ मंजूर करवाए दिग्विजय चौटाला ने
बोले, हलकावासियों से किए गए हर वायदे को करुंगा पूरा

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली हलके के तहत आती विभिन्न ढाणियों में बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए 1.07 करोड़ रुपए की राशि जारी करवाई है। ये राशि उन्होंने राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा के जरिए एमपीलैड से मंजूर करवाई है।

उल्लेखनीय है कि युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली हलके के तहत आती ढाणियों के लोगों से वायदा किया था कि वे जल्द ही उनकी ढाणियों में बिजली कनेक्शन दिलवाएंगे और अब उन्होंने इस दिशा में अपना वायदा निभाया है।

वहीं दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली हलका उनका परिवार है और यहां के 40 हजार मतदाताओं से किए गए एक एक वायदे को वे पूरी तन्मयता से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि राशि जारी होने के बाद अब जल्द ही ढाणियों में बिजली कनेक्शन देने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।