हरियाणा प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ विवाद, युवक को मारी गोली; 2 देशी पिस्तौल और ऑरा कार बरामद
mahendra india news, new
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में चरखी दादरी से हैं। जिला के गांव खेड़ी बूरा के बस स्टैंड के पास हुए गोलीकांड के मामले में दादरी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 2 देशी पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और ऑरा कार बरामद की है।
इस संदर्भ मेें डीएसपी साहिल ढिल्लो (HPS) ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह करीबन 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में खेड़ी बूरा बस स्टैंड के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। इस सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर खेड़ी बूरा निवासी मनजीत पुत्र कृष्ण घायल अवस्था में मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।
इस संदर्भ में DSP ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आरोपियों और पीड़ित के बीच कहासुनी व गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के चलते गोलीकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है।
एसएचओ सदर दादरी की टीम ने इस मामले को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर अटेला क्रेशर जोन के पास दबिश देकर 4 आरोपियों महावीर, योगेश, विक्रम और एक अन्य को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान योगेश के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस तथा विक्रम से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ऑरा कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।