नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल में बढती चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने दूसरे दिन भी दिया धरना, ये बोले ग्रामीण 

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव जमाल क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीण व दुकानदारों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। ग्रामीणों को चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने आश्वासन दिया। मगर ग्रामीणों ने कहां कि जब तक चोरी की वारदात नहीं सुलझाई जाती। तब तक धरना जारी रहेगा। बता दें कि गांव में पिछले काफी समय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों और व्यापारियों में रोष है। 
 

नारेबाजी कर जताया रोष
बस स्टैंड पर ग्रामीण सुबह से ही धरना स्थल पर एकत्रित होने शुरू हो गए और सैकड़ो की संख्या में दुकानदार, व्यापारी, किसान सहित सभी वर्गों के लोग धरने पर आकर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व बढती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, शीशपाल निठारवाल, विजय बैनीवाल, मनीष शर्मा कुलदीप जैन जगतपाल बेनीवाल, विक्रम इंदौरा, भोज जांगड़ा डॉ सतपाल, जगदीशख्, बशीर, प्रहलाद बैनीवाल, अमीर खान ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की वारदातों से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।