सर्वकर्मचारी संघ, हरियाणा का जिला स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित, मदन लाल खोथ बने संघ के जिला प्रधान
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा (संबद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ) का 17वां जिला स्तरीय त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन पटवार भवन, सिरसा में जिला प्रधान मदन लाल खोथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने किया। जिला त्रिवार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन की शुरुआत झंडारोहण से हुई, जिसे जिला प्रधान मदन लाल खोथ एवं राज्य प्रधान घर्मवीर फौगाट ने किया।
सभी प्रतिनिधियों ने शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किए और शहीदों के सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उप प्रधान सोहन सिंह रंधावा ने सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों का स्वागत किया। राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों के अधिकारोंए सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्षरत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू यूपीए-पीएमएलए चुनाव बॉन्ड, परिवहन विधेयक, भारत न्याय संहिता व नई शिक्षा नीति जैसी नीतियां कर्मचारियों और आम जनता के अधिकारों को कमजोर करती हैं। उन्होंने विपक्ष को दबाने हेतु जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की भी आलोचना की। फौगाट ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पीने व सिंचाई, परिवहन सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से निजीकरण और ठेकाकरण बढ़ाया जा रहा है, जो कामकाजी वर्ग के खिलाफ है। पुरानी पेंशन की तत्काल बहाली की जाए, एनपीएस को समाप्त कर 01 अप्रैल 2004 से की गई कटौतियों को वापस लिया जाए। सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करवाया जाए, कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की जाए। 8वां वेतन आयोग तुरंत घोषित किया जाए। जिला सचिव रमेश कुमार सैनी ने तीन वर्षीय कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिला कार्यकारिणी की 33 औपचारिक और 25 अनौपचारिक बैठकें आयोजित की गई। कर्मचारियों व जनता के मुद्दों पर दो बड़े धरने/अभियान चलाए गए।
कोषाध्यक्ष मास्टर वीर सिंह ने आय-व्यय रिपोर्ट पेश की। दोनों रिपोर्टों पर विस्तृत चर्चा के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने कहा कि सिरसा को 19-21 दिसम्बर 2025 को राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिलना जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में ओपीएस बहाली, नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, गेस्ट व आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दों पर कई संघर्ष किए गए। बिजली व परिवहन विभाग में पीपीपी मॉडल का विरोध किया गया। दिल्ली जंतर-मंतर पर भी जोरदार प्रदर्शन हुए। कौशल रोजगार निगम के मुद्दे पर कुरुक्षेत्र में बड़ा आंदोलन कर कई कर्मचारियों को विभागों में वापस लाया गया। इसके पश्चात जिला प्रधान ने पूरी कार्यकारिणी का त्यागपत्र प्रस्तुत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान धर्मवीर फौगाट, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य उप प्रधान महेंद्र शर्मा, पूर्व जिला प्रधान सुरजीत सिंह बेदी, अविनाश कम्बोज तथा सीटू के उप प्रधान कृपा शंकर त्रिपाठी की देखरेख में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रधान मदन लाल खोथ, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजि. न-01, वरिष्ठ उप प्रधान सुखदेव सिंह फायर कर्मचारी संघ, सचिव रमेश कुमार सैनी
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि.नं-41,
कोषाध्यक्ष मास्टर वीर सिंह हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, उप प्रधान राजेश भाकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशंज वर्कर यूनियन, उप प्रधान लता रानी आईसीडीएस सुपरवाइजर युनियन, प्रेस सचिव अजय पासी, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन, सह सचिव नरेश कुमार नगर पालिका कर्मचारी संघ , सह सचिव रोहताश वर्मा पटवार एंव कानूनगो एसोसिएशन, संगठन सचिव राजेश खिचड़ फायर कर्मचारी संघ, ऑडिटर मास्टर विनोद कासनिया हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सदस्य सुरेश लूना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ-492, सदस्य अमित गिल स्वास्थ्य ठेका युनियन, सदस्य ओम प्रकाश पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि. न.-41, सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी को शामिल किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी को एमआर यूनियन के प्रधान अनिल टुटेजा, सचिव मनिंदर सिंह, लाभ सिंह, आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान वीरो रानी तथा किसान सभा से हमजिंदर सहित सभी विभागीय युनियन व सभी ब्लाक कमेटियों के साथियों ने शुभकामनाएं दीं।