सिरसा में विश्व एड्स दिवस पर जिला स्तरीय वॉकथन रैली का आयोजन
mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद कुमार शर्मा के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में एड्स के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वॉकथन रैली का आयोजन किया गया। जिसे प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. पवन द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में युवाओं को एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतराष्ट्रीय तीरंदाज भजन कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आईसीटीसी काउंसलर कमल निर्वाण ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 01 दिसंबर को पूरे विश्व में लोगों को एड्स के प्रति चेतना फैलाने के उद्देश्य से एड्स दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, जागरूकता फैलाना, नशे से दूर करना एवं स्वास्थ्य की महत्ता के प्रति लोगों को अवगत करवाना है। इस अवसर पर एड्स मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान के साथ, राजेंद्र नर्सिंग कॉलेज द्वारा, अस्पताल प्रांगण में एक एड्स जागरूकता नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। रैली सिविल अस्पताल से शुरू लार्ड शिवा कॉलेज में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला विधि सेवा प्राधिकरण से देवेंद्र कौर एवं कुलविंदर गिल ने एड्स ग्रसित मरीजों के कानूनी अधिकारों के बारे में भी अवगत करवाया। तदोपरांत लार्ड शिवा कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया,
जिसमें लार्ड शिवा गु्रप ऑफ कॉलेज के निदेशक देशकमल बिश्नोई द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई एवं आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में क ॉलेज की प्रधानाचार्या मधु बिश्नोई द्वारा सफल मंच संचालन किया गया। अंत में सभी को एचआईवी/एड्स मुक्त भारत की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर जिला रक्त संचरण अधिकारी डा. समता, जिला क्षय रोग एवं एड्स अधिकारी डा. प्रतीक, डा. श्रेया, रेडक्रॉस मैनेजर रानी ढाका, सुरेश, प्रेम कुमारी, पूनम एवं स्टाफ सदस्य मौजूद थे।