डीएमसी सुरेंद्र बैनीवाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों के साथ की बैठक, पार्षदों ने हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

सफाई मित्रों की चल रही हड़ताल के मद्देनजर शहर की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने रविवार को नगर पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक के दौरान शहर की मौजूदा सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल ने अधिकारियों और नगर पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि हड़ताल की अवधि के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

इस दौरान नगर पार्षदों ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पार्षदों ने कहा कि सफाई मित्रों की हड़ताल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वे अपने स्तर पर आवश्यक सहयोग करेंगे। नगर पार्षदों ने शहरवासियों से भी स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाने और निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालने का आग्रह किया, ताकि हड़ताल की अवधि के दौरान भी शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके।