HARYANA में मौसम का डबल अपडेट: स्मॉग के बीच बदलेगी हवाओं की दिशा, देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा प्रदेश में मौसम पिछले कई दिनों से लगातार बदलाव की ओर बढ़ रहा है। 5 दिनों से प्रदेश में मौसम खुश्क बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने और रात के तापमान में कमी के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में स्मॉग की चादर छाई हुई है। धुआं, धूल और प्रदूषण के कण वातावरण में नमी के साथ मिलकर स्मॉग की स्थिति पैदा कर रहे हैं। इसके चलते रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 11 नवंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया कि हरियाणा में 16 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

13 से 15 नवंबर के बीच छाए रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 13 नवंबर से 15 नवंबर के दौरान प्रदेश में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं।

रात के तापमान में होगी हल्की बढ़ोतरी

मौसम में बदलाव के चलते हवाओं की दिशा उत्तर व उत्तर-पश्चिमी से बदलकर पूर्वी होने की संभावना है। इससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सुबह के समय छा सकती है हल्की धुंध

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में हरियाणा के कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध छाने की भी संभावना है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रदेश में फिलहाल बड़े स्तर पर बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से खुश्क रहने का अनुमान है।

मौसम में आज वीरवार यानि 12 नवंबर को बड़ा बदलाव देखने मिलेेगा। मौसम बदलने के बीच आईएमडी ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को 16 राज्यों में प्रचंड बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज आंधी चल सकती है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा 3 राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। उत्तर भारत में भी मौसम तेजी से बिगडऩे वाला है, इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं समुद्री इलाके से मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा सिक्किम और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। वहीं दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और 14 नवंबर के आसपास भारी बारिश कराएगा।

इन प्रदेशों में झमाझम बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 नवंबर को देश के 16 प्रदेशों में झमाझम बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस दौरान किसान के फसलों के नुकसान होने की संभावना है।