डॉ अशोक तंवर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने बनाया राजस्थान  का पर्यवेक्षक 

 
mahendra india news
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ.अशोक तंवर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने डॉ अशोक तंवर को राजस्थान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ अशोक तंवर राजस्थान में विभिन्न जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन में बतौर पर्यवेक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। 
डॉ अशोक तंवर के निजी सचिव अमित सोनी ने बताया कि अपनी इस जिम्मेदारी के बाद डॉ अशोक तंवर जल्द राजस्थान के संबंधित जिलों का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनसे रायशुमारी करेंगे।
अमित सोनी ने बताया कि इससे पहले डॉ अशोक तंवर एनएसयूआई.के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ तंवर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अध्यक्ष हैं। 
उन्होंने बताया कि को कांग्रेस पार्टी ने इनकी मेहनत,योग्यता और समर्पण को देखते हुए इन्हें एआईसीसी का राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किया और साथ ही जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र एवं गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाने के साथ ही कुछ अन्य राज्यों का सह प्रभारी भी नियुक्त किया। 
डॉ अशोक तंवर की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अमित सोनी ने डॉ अशोक तंवर को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सिरसा की जनता की तरफ से आभार व्यक्त किया है।