साहुवाला द्वितीय निवासी डा. विनू कुमार ने नीट पीजी परीक्षा उत्त्तीर्ण

 
Dr Vinu Kumar resident of Sahuwala II, passed NEET PG exam
 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के गांव साहुवाला द्वितीय निवासी डा. विनू कुमार बिरड़ा ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 3 अगस्त को आयोजित परीक्षा में लगभग 244000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें डा. विनू कुमार बिरड़ा ने 2218वीं रैंक हासिल की है।

डा. वीनू कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एलकेजी से लेकर 12 वीं तक शाह सतनाम बॉयज स्कूल सिरसा से प्राप्त की एवं अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई श्री जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर से 2024 में पूरी की। उसके बाद उन्होंने पीजी की तैयारी घर पर रहकर पूरी की वीनू कुमार के पिता और बिजली बोर्ड के प्रधान देवी लाल बिरड़ा जो कि डीएचबीवीएन में बतौर जेई कार्यरत है।

बिजली बोर्ड के एक्सईएन धीरज कुमार झोरड़ व सर्कल सचिव सतेन्द्र मोंगा व श्याम लाल खोड सहित अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।