भारी बरसात से रूपाना खुर्द गांव के राजकीय स्कूल में बने कमरें की छत गिरी
Sep 2, 2025, 13:10 IST
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में मानसून की बरसात रूकने का नाम नहीं ले रही है। भारी बरसात से फसलों का काफी नुकसान हो रहा है। भारी बरसात से चौपटा क्षेत्र के गांव रूपाना खुर्द स्थित राजकीय मिडल स्कूल में बने कमरे की छत गिर गई। हालांकि इससे जानमाल का कोई नुकसान हुआ है।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बैनीवाल ने बताया कि स्कूल में बने कमरे की छत गिर गई। इस कमरें को स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्टोर रूम बनाया हुआ था। इस स्टोर रूम में सामान रखा हुआ था। भारी बरसात से अचानक सोमवार रात्रि को छत गिर गई। हालांकि इससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।