पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की गरज के साथ होगी झमाझम बरसात, मौसम को लेकर ये दी गई है चेतावनी

 
mahendra india news, new delhi

मौसम ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव होगा। इससे बदलों की गरज के साथ बरसात होगी। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में अपनी धुरी 5.8 किमी के साथ अब लगभग 52 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है।

अभी उत्तर-पूर्व असम और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में चक्रवात बना हुआ है। इससे उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली ट्रफ़ बनी हुई है। 29 मार्च से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
स्काईमेट एप के अनुसार पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। इसी के साथ ही पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश के साथ कुछ मध्यम बरसात हो सकती है। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी संभव है।

पंजाब के कुछ हिस्सों में और हरियाणा तथा दिल्ली में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, सिक्किम और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। कर्नाटक के उत्तरी तट पर छिटपुट हल्की बारिश हुई।