भारत को जानो प्रतियोगिता में डीवी विद्या निकेतन जूनियर व सीनियर गु्रप में रहा सर्वश्रेष्ठ
mahendra india news, new delhi
भारत विकास परिषद् माधव शाखा, सिरसा द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच का आयोजन, स्वामी विवेकानंद सभागार, परिषद भवन हिसार रोड पर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरसा के सह जिला समन्वयक प्रदीप गाबा ने की। इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं गोवंश सेवक ललित जैन मुख्य अतिथि के रूप में तथा अधिवक्ता परिषद हरियाणा के प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित गोयल एवं नगर पार्षद एवं समाज सेविका सुमन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक सौरभ चिलाना (जिला समन्वयक) भाविप जिला फतेहाबाद की देखरेख में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया। प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा एवं प्रांतीय संपर्क गतिविधि संयोजक अशोक गुप्ता की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। मुख्यातिथि प्रदीप गाबा ने कहा कि माधव शाखा सिरसा ने अपने गठन के पहले वर्ष में ही अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने शाखा की युवा टीम को बधाई देते हुए और अधिक जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ललित जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत विकास परिषद् संस्कार विस्तार या जन कल्याण के कार्य ही नहीं कर रही, बल्कि बच्चों के बौद्धिक विकास व राष्ट्रभक्ति भाव माध्यम से राष्ट्रनिर्माण का कार्य कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पार्षद सुमन शर्मा ने भी माधव शाखा सिरसा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण व राष्ट्र निर्माण के कार्यों हेतु परिषद परिवार की सराहना की।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक व प्रांतीय महासचिव दीपक शर्मा की देखरेख में सुचारू रूप से संपन्न प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में डी वी विद्या निकेतन राघव पुत्र रोहित कुमार व राशि पुत्री अंकुश कुमार प्रथम, महाराजा अग्रसेन स्कूल से हरमन पुत्र राकेश कुमार व कुशान पुत्र कृष्ण कुमार दूसरे व सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल से मेहर व प्रणय तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल से मोनिका पुत्री सतपाल व लोकेश छापोला पुत्र जगदीश कुमार प्रथम, न्यू विकास हाई स्कूल (चामल)
से युवराज पुत्र विनोद कुमार व दीपांशु पुत्र राजेंद्र कुमार दूसरे व महाराजा अग्रसेन स्कूल से नव्या पुत्र अमित सिंगल व कीर्ति पुत्री विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
दोनों गु्रप के प्रथम विजेता आगामी प्रांतीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंत में अशोक गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रांतीय प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अंत में अध्यक्ष रितेश लम्बोरिया ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, विद्यालय प्रबंधन तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।