अंडमान आइलैंड पर सुबह सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

बीजेपी में शामिल करने की कवायद, जानिए देश की बड़ी खबर
 

mahendra india news, new delhi

अंडमान आइलैंड पर बुधवार को सुबह सुबह भूकंप के झटके लगे। भूकंप के रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक किसी तरह से जानमाल नुकसान के बारे में कोई समाचार नहीं है। जानकारों के अनुसार अंडमान का एरिया इंडोनेशिया के करीब है और यह सिस्मिक जोन में आता है।


भाजपा में शामिल करने की कवायद
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद सहित अन्य दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के लिए जल्द अभियान शुरू करने जा रही है।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 3 सदस्यीय ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया। गठन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कमेटी में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को भी शामिल किया गया है। 


स्पीकर के फैसले पर नजर
वहीं देश की बड़ी खबरों में शिवसेना के बागी विधायकों के संबंध में बुधवार स्पीकर को फैसला लेना है। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में स्पीकर राहुल नार्वेकर को कड़ी फटकार भी लगाई थी। अगर यह फैसला एकनाथ शिंदे गुट के समर्थन में आता है, या खिलाफ जाता है दोनों सूरत की स्थिति अलग होगी। वहीं अगर फैसला शिंदे के पक्ष में आता है तो उनकी राह का रोड़ा पूरी तरह खत्म हो जाएगा। लेकिन यदि निर्णय ठाकरे के पक्ष में आता है शिंदे- भाजपा सरकार के लिए मुश्किल होगी। हालांकि इन दोनों सूरत में अदालती लड़ाई का रास्ता भी खुला रहेगा।