सिरसा के गांव में सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत, भठिंडा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले के गांव अबूबशहर में सांप के काटने से 87 साल के बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव अबूबशहर निवासी मदन भाम्भू के रूप में हुई है, जो तेजाखेड़ा रोड पर स्थित ढाणी में रहता था।
जानकारी के अनुसार, 87 वर्षीय बुजुर्ग रोजाना की तरह सुबह की सैर पर निकले थे। नहर के किनारे जब वह एक स्थान पर झाड़ी हटा रहे थे, तभी झाडय़िों में छिपे एक जहरीले सांप ने अचानक उनके हाथ पर काट लिया।
भठिंडा जाते समय रास्ते में मौत
स्वजनों को जब मामले का पता चला तो वे गंभीर हालत में बुजुर्ग को तुरंत डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भटिंडा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्वजन बुजुर्ग को भठिंडा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।