ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने जाना बारिश से प्रभावित लोगों का हालचाल, बोले, हर मुश्किल में आपके साथ खड़े है
mahendra india news, new delhi
सिरसा। ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने ऐलनाबाद हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर भारी बारिश से हुए नुक़सान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। खेतों में खड़ी फसलें बारिश के पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं कई जगह सडक़ों और घरों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है।
विधायक बैनीवाल ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए तथा पानी निकासी के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने आश्वासन दिया कि इस मुश्किल घड़ी में वे हर समय जनता के साथ खड़े हैं और सरकार स्तर पर भी पूरा सहयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बारिश से आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई परिवारों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं और पशुओं के चारे तक पर संकट खड़ा हो गया है। इस पर विधायक ने कहा कि प्रभावित परिवारों और किसानों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।