युवाओं के लिए रोजगार का मतलब सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए: डा. राजेश बांसल
हरियाणा में सिरसा शहर स्थित चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राजेश बांसल ने युवाओं को रोजगार अवसर एवं चुनौतियां विषय पर बोलते हुए कहा कि युवाओं को समस्याओं को हल करने की तकनीक को सीखने के लिए टीम वर्क में काम करना, साथ-साथ सूचनाओं का वर्गीकरण करके उनका सदुपयोग करना।
ेकुलसचिव राजेश बांसल पुराने विवेकानंद स्कूल में इतिहास संकलन समिति हरियाणा पंजीकृत शाखा जिला सिरसा द्वारा आयोजित मासिक बैठक में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को कामयाबी प्राप्त करने के लिए तीन मंत्र बताए, जिनमें पहला माइंड सेट, अर्थात किसी भी काम को करने से पहले उस कार्य के बारे में भली प्रकार से विचार करना। दूसरा है कठिन परिश्रम अर्थात विचार के अनुरूप कार्य करना। तीसरा है तरीका अर्थात काम करने का ढंग, जिससे निसंदेह कार्य में सफलता प्राप्त हो।
रोजगार विषय पर बोलते हुए डा. बांसल ने बताया कि अधिकांश धारणा ये है कि रोजगार का मतलब सरकारी नौकरी है, जोकि 2 से 3 प्रतिशत है। इसलिए रोजगार अर्थात आजीविका कमाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हंै। जिसका दोहन हमारा युवा वर्ग सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकारात्मक रूप से परिणाम प्राप्त कर सकता है। इसके लिए रचनात्मक तरीके से अपडेट रहने से सफलता की अधिक संभावनाएं हंै। उन्होंने कहा कि हर काम को अपना समझकर शत-प्रतिशत देने का प्रयास करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश जींदगर ने बताया कि युवाओं में इतिहास के प्रति रूचि पैदा करना व इतिहास की पूरी प्रमाणिक जानकारी देना संस्था का उद्देश्य है। वर्तमान में संस्था के 152 सदस्य है, जो हरियाणा प्रांत में किसी ाी शाखा के सबसे अधिक है। प्रांतकारी अध्यक्ष रामसिंह यादव ने बताया कि इतिहास संकलन समिति युवाओं को पुरातन इतिहास के बारे में बारीकि से जानकारी उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। 6वीं से10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में भी वीर पुरोधाओं के इतिहास में प्रमाणिक जानकारी सहित स िमलित किया गया है। 11वीं व 12वीं कक्षा में भी इसी प्रकार पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम के मु यातिथि भारत विकास परिषद के प्रांत महासचिव दीपक शर्मा ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संस्था के आजीवन सदस्य भगवानदास बंसल को उनके 51वें जन्मदिन पर सभी ने शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। मंच संचालन संस्था के सचिव सुभाष शर्मा ने किया।
इस बैठक में सेवानिवृत मेजर सुबेसिंह शर्मा, डा. राकेश कुमार, डा. विकास भारद्वाज, गुरबक्श खुराना, डा. विजयंत जोशी, अशोक कुमार गोयल, नरेंद्र जींदगर, डा. प्रवीन कुमार, राजकुमार अग्रवाल, संदीप मेहता, भीष्म मेहता, संदीप शर्मा, एडवोकेट दिनेश राय टांटिया, मनोज भारत, राजबीर सिंह, संग्राम सिंह, पवन छिंपा, राजेंद्र प्रसाद नेहरा, उमेद सिंह ढाका, कृष्ण मलिक, भरतलाल जलंधरा, बृजमोहन शर्मा, कर्ण लढ़ा, सीबी कौशिक, देवेंद्र शर्मा, मुकेश यादव, सुशील गुप्ता, सविता बांसल, राजेंद्र शर्मा, तुषार जयंत शर्मा व सुरेश गौतम उपस्थित थे।