हरियाणा प्रदेश में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर गोली लगने से घायल 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में नूंह से हैं। जहां पर जिले में गोतस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार नूंह-तावडू सीआईए और फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोवंश से भरी एक पिकअप का पीछा कर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक आरोपित जमशेद गोली लगने से घायल हो गया। नूंह जिला पुलिस की गो तस्करों को लेकर चलाई जा रही है। मुहिम के तहत यह 7वां आरोपित है जो पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है, इससे पहले पुलिस की मुठभेड़ में 6 तस्कर घायल हो चुके हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गोतस्कर नाकाबंदी तोडक़र फरार होने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इसके बाद स्वयं को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में जमशेद पुत्र दीनू निवासी भूतकावास, धोलागढ़ (राजस्थान) के पांव में गोली लग गई, इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोवंश से भरी पिकअप, एक देशी कट्टा तथा 7 गोवंश बरामद किया हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है। इस केस में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।