हरियाणा प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, होटल में लूट के बाद भागे, 3 बदमाशों को लगी गोली; एक हो गया फरार
हरियाणा की बड़ी ख्खबरों में कैथल जिला से हैं। जानकारी के अनुसार कैथल के अंतर्गत शुगर मिल के पास शनिवार सुबह सीआईए कलायत और एवीटी कैथल की टीम की 4 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गइ्र। इस मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गोली लगी हैं और एक अभी फरार हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देर रात्रि एक होटल में बन्दूक के नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि 4 बदमाशों ने शनिवार को सुबह साढ़े 3 बजे बंदूक के बल पर कैथल के होटल में लूट की। इसके बाद बदमाश करीब साढ़े 4 बजे व्यक्ति की स्कूटी और 50 हजार रुपये छीन कर ले गये। इस के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही कलायत सीआईए और एवीटी कैथल की टीम सक्रीय हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता देखते हुए बदमाशों के साथ अलग-अलग 2 जगह मुठभेड़ हुई है।
बताया जा रहा है कि पहली मुठभेड़ करीब एक घंटा पहले शुगर मिल कैथल के पास, जहां 2 बदमाशों को पांव में गोली लगी है। इसके बाद दूसरी मुठभेड़ करीब सवा 7 बजे गांव ग्योंग के खेतों में जहां तीसरे बदमाश को गोली लगी। अभी एक बदमाश फरार बतायाय जा रहा है और पुलिस उसे भी पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बदमाशों की पहचान गांव खांडा अलेवा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है।