सिरसा में शेरपुरा ज्वैलर्स पर मिलेंगी सोने-चांदी व डायमंड-गोल्ड की हर वैरायटी: बंसीलाल डावर
Every variety of gold, silver, diamond and gold will be available at Sherpura Jewellers in Sirsa: Bansilal Dawar
सिरसा। शहर में अब एक ही छत के नीचे जिलावासियों की डिमांड पर डायमंड, गोल्ड व सिल्वर की वैरायटी होलसेल के साथ-साथ रिटेल में मिल सकेंगी। शहर के भादरा बाजार स्थित गोलछा वाली गली में शेरपुरा ज्वैलर्सका शुभारंभ आगामी 4 अक्तूबर, शनिवार को किया जा रहा है। शोरूम के संचालक बंसी लाल डावर, विष्णु डावर व विपुल डावर ने संयुक्त रूप से बताया कि 4 अक्तूबर की सुबह शोरूम का मुहुर्त होगा,
जबकि रात्रि 9 बजे जागरण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले डायमंड, गोल्ड व सिल्वर का होलसेल का काम था, लेकिन अब होलसेल के साथ-साथ रिटेल का व्यापार भी किया जाएगा। कई बड़ी कंपनियों से उन्होंने व्यापार के लिए करार किया है। उन्होंने बताया कि शेरपुरा ज्वैलर्स लंबे समय से ग्राहकों की भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरता आया है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे एक बार शोरूम पर आकर सेवा का मौका जरूर दें।