हरियाणा में चलते कैंटर के केबिन में लग गई आग, चालक जिंदा जल गया
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के अंदर बड़ी घटना देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के बादली रोड पर नया गांव स्थित अशोका विद्यालय के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। कैंटर के केबिन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने जान बचाने के लिए केबिन से बाहर निकलने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों और धुएं के बीच वह बाहर तो निकल गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।