डाइट डिंग में टीजीटी सामाजिक विज्ञान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
mahendra india news, new delhi
एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग, सिरसा के प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशन तथा डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया, आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. दलीप सिंह गोदारा एवं राकेश मोहन गोयल की देखरेख में नियमित एवं अतिथि टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दो समूहों में मंगलवार को संपन्न हो गया।
जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि समापन दिवस की शुरूआत आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला एवं प्रशिक्षण समन्वयक राकेश मोहन द्वारा फीडबैक सत्र से हुई। इसके पश्चात डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेश खुराना, राकेश मोहन, डॉ. विनोद कुमार, पवन कनौजिया एवं डॉ. अनिल बिश्नोई ने विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन किया।
अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर आईएफआईसी विंग सह प्रभारी डॉ. राजेश खुराना ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को अपडेट करने के लिए बेहद जरूरी हैं। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई आधुनिक एवं गतिविधि-आधारित तकनीकों को अपनी कक्षाओं में लागू कर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को और बेहतर बनाएं।
-इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विषयगत ज्ञान के साथ-साथ प्रभावी शिक्षण रणनीतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सीखने को बेहतर बनाने के व्यावहारिक तरीकों से परिचित करवाया गया।
-नरेश नरूला, प्रभारी, आईएफआईसी विंग, डाइट डिंग, सिरसा।