गांव लुदेसर के पांच स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में लिया भाग, स्कूल के छात्रों ने परिजनों को लिखा पत्र
mahendra india news, new delhi
गांव लुदेसर के राजकीय हाई स्कूल के छात्रों ने देश की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के स्वजनों को पत्र लिखा। जिसमें उनके दिए योगदान का उल्लेख किया। देश की आजादी की लड़ाई में गांव के सैनिकों ने विदेशों में जेल काटी। अकेले लुदेसर गांव में 5 स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं जो शायद ही किसी और गांव में मिल सकते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों में बालाराम गाट, मोमन राम, बदरी प्रसाद, तुलसी स्वामी, रामकिशन ने अहम भूमिका निभाई।
स्कूल के मुख्ख्ख्यअध्यापक कुलदीप सिंह नागल ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद हुए सैनिकों की वजह से आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं। इनसे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। इस मौके पर स्टाफ सदस्य धर्मपाल, सुरेंदर सिंह, प्रमोद कुमार, जसवंती रानी, ईश्वर सिंह, मुकेश कुमार, रामलाल, ज्योति राम, अनदीप व मनीराम मौजूद रहे।