सिरसा के 11 वर्षीय रवजोत सहित 5 शूटरों ने नैशनल के लिए किया क्वालिफाई
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
मोहाली में आयोजित आॅल इंडिया जीवी मावलंकर चंैपियनशिप में सिरसा के ईगल आई शूटिंग रेंज की मात्र 11 वर्षीय शूटर रवजोत के साथ-साथ रवीश, पंकज, लक्ष्य, मलिक ने भी नैशनल के लिए क्वालिफाई कर जिले व एकेडमी के साथ-साथ अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है।
कोच गुरविंदर सिंह व जगमिंदर सिंह ने नैशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी शूटरों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं शूटर श्रेया ने भी इस प्रतियोगिता में 3 सिल्वर मेडल जीतकर अपनी निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी शूटिंग के प्रति समर्पित हैं और काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि इससे पहले भी जर्मनी विश्व कप में ईगल आई शूटिंग रेंज के निशानेबाज अपने शानदार निशाने की बदौलत टीम इंडिया में खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।