ऐलनाबाद हलका में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्ययंत चौटाला का 2 दिवसीय जनसंपर्क अभियान कल, प्रथम दिन इन गांवों का करेंगे दौरा
Former Deputy CM Dushyant Chautala's two-day public outreach campaign in the Ellenabad constituency begins tomorrow; he will visit these villages on the first day
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगामी 29 अगस्त व 30 अगस्त को ऐलनाबाद हलके में 2 दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी व ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को 29 अगस्त को अपना जनसंपर्क अभियान का आगाज़ माखोसरानी गांव से सुबह 10.30 बजे आरंभ करेंगे।
इसके बाद वे शक्करमंदौरी, रूपाणा बिश्रोइयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगडिय़ा, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली व नाथूसरी कलां में ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे। इसके बाद वे 30 अगस्त को गांव माधोसिंघाना से सुबह 10.20 बजे ग्रामीणों से संपर्क साधेंगे। इसके बाद गांव उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, पोहडक़ां, ममेरा छोटी, काशी का बास, बेहरवाला, कर्मशाना, खारीसुरेरां, मीठीसुरेरां में ग्रामीणों को जेजेपी की कल्याणकारी नीतियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी संगठन से जुडक़र जेजेपी परिवार को मजबूत बनाने का आह्वान करेंगे।