नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली में पूर्व विधायक रघु यादव इनेलो में शामिल
https://www.youtube.com/live/T0Elk-ygesc
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
नूंह में आयोजित सम्मान दिवस रैली में पूर्व विधायक रघु यादव ने इनेलो में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा और कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला चौ. देवीलाल के सपनों को साकार करने निकले हैं। रघु यादव वर्ष 1987 में वे रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। रघु यादव का राजनीतिक सफर गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ा रहा। यह वही आंदोलन था, जिसने जयप्रकाश नारायण को देशव्यापी संपूर्ण क्रांति आंदोलन शुरू करने की प्रेरणा दी थी। इसी वैचारिक पृष्ठभूमि में रघु यादव ने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया।
वर्ष 1980 से 1985 तक वे अखिल भारतीय युवा जनता के महासचिव रहे। इसके बाद उन्होंने डॉ. मंगल सेन के साथ हरियाणा संघर्ष समिति में महासचिव के रूप में काम किया। हरियाणा संघर्ष समिति ने चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में वर्ष 1987 में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में भूमिका निभाई। इस दौर में रघु यादव भी सक्रिय राजनीतिक चेहरों में शामिल रहे। वर्ष 1987 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में रघु यादव ने लोकदल के टिकट पर रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्हें 38,694 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस के हुकुम सिंह को 16,368 और निर्दलीय प्रत्याशी कर्नल राम सिंह को 11,214 मत मिले। कुल 70,941 मतों वाले इस चुनाव में रघु यादव की जीत ने उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया।