सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर आज शाम सिरसा में

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ.अशोक तंवर शनिवार देर शाम सिरसा पहुंच रहे है और विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 

इस सिलसिले में उनके निजी सचिव अमित सोनी ने बताया कि राजस्थान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बनने के बाद डॉ अशोक तंवर पहली बार सिरसा पहुंच रहे है।

उन्होंने बताया कि डॉ अशोक तंवर शनिवार  रात श्री रामा क्लब चेरिटेबल की तरफ से नेहरू पार्क में चल रही आदर्श राम नाटिका में शिरकत करेंगे। सोनी ने बताया कि डॉ तंवर शनिवार को रात्रि ठहराव सिरसा में ही करेंगे और रविवार सुबह अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।