मां भगवती विशाल जागरण में पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी ने की ज्योति प्रज्जवलित
सिरसा । माँ काली सेवा समिति सिरसा की ओर से वार्ड 15 कीर्तिनगर शिवमंदिर वाली गली नंबर 06 के समीप आयोजित पहले काली माता के विशाल जागरण और झोपड़ा रोड कुम्हारो वाली गली चत्तरगढ़पट्टी वार्ड नंबर 32 में मजदूर संघ जय माँ दुर्गा पूजा समिति ओर से भव्य 05 वें माँ भगवती के विशाल जागरण में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज और वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी ने ज्योत प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए सभी की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की।
इस जागरण में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी व अन्य अतिथि का आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी व बतौर विशेष अतिथि पार्षद वार्ड 15 हेमराज शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि 32 वार्ड पूर्व पार्षद सुनील कुमार ने सबसे पहले श्री गणेश पूजन किया। बाद में मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की पूजा करते हुए ज्योति प्रज्वलित की। इस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि पार्षद हेमराज शर्मा और पूर्व पार्षद सुनील कुमार शामिल हुए।
पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी ने ज्योति प्रज्वलित करते हुए कहा कि जागरण भाग्यशाली लोगों को मिलता है, जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा के दरबार में आता है मां खुशियों से उसकी झोली भर देती है, भक्तों पर मां की कृपा सदैव बनी रहती है। जगत जननी मां जगदंबे की आदि काल से ही पूजा होती आ रही है। देवताओं ने भी मां की आपार शक्ति को माना है और कोई भी धार्मिक कार्य करने से पहले उनकी पूजा की है। आज के युग में भी कुछ लोग बेटों और बेटियों में फर्क महसूस करते हैं, लेकिन बदलते हुए दौर में बहुत सी बेटियों ने अपने माता-पिता का नाम ऊंचा करते हुए समाज में अच्छा स्थान हासिल किया है ।
मां भगवती सभी की मन्नत पूरी करती है और जो भी सच्चे मन से उसके दर पर आता है उसकी झोली भर दी जाती है। मां दुर्गा की अपने बच्चों पर सदैव कृपा बनी रहती है। वे बहुत भाग्यशाली होते है तो मां के जागरण में शामिल होते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व सिरसा नगर परिषद चेयरमैन रीना सेठी ने आयोजकों को 11 हजार रूपये कि सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंंने इस इस पावन अवसर पर सभी की सुख, शांति, समृद्धि की मां भगवती से कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पार्षद हेमराज शर्मा और पूर्व पार्षद सुनील कुमार ने कहा कि यह धर्मनगरी सिरसा के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां अधिकांश धार्मिक आयोजन युवा वर्ग द्वारा करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक कार्यक्रमों लंगर भंडारों में शिरकत करने और प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता करने की ओर युवा वर्ग का रुझान बढ़ता जा रहा है। मॉ भगवती आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे।
इसके बाद भजन गायकों ने रात भी मां की महिमा का गुणगान किया और श्रद्धालु भजनों पर रातभर झूमते रहे। इस मौके पर आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा की पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज और वरिष्ठ भाजपा नेता व श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा परिवार ने सदैव धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कांडा परिवार के आभारी रहेंगे।
इस मौके पर गुड्डू कुमार प्रधान, रजत गंडा, सोनू राय, रवि कुमार, आशीष कुमार, पूजा, चांदनी, कृष्ण चेयरमैन, सत्या, मोना, रिया,राहुल मनचंदा, सुरेंदर मौर्य, संजय यादव, गौतम सिंह, दीपक कुमार, रघु, विनोद कुमार, हवलदार,दीपक कुमार, परवीन, मोहित मोड़िया, विजय कुमार, मोहित कुमार, संतोष यादव, सूरज, सुमन, कमल, पियूष, सनी, मोहित, रोहित, विकास खुराना, राजू मकानी, सतीश तागरा, सहित अनेक भक्त मौजूद थे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान किया गया।
|
|