चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र (जूलॉजी) विभाग में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. जे.एस. दुहन के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विभाग के प्राध्यापक डॉ. हरकृष्ण कंबोज ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा एंटी-रैगिंग कमेटी और उसके संपर्क नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर सोयाब और मिस फ्रेशर तमन्ना का चयन रहा। अंत में विभिन्न प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।