ठंड के लिए रहें तैयार! 15 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

 
Get ready for the cold! Alert issued for rain in 15 states and snowfall in the mountains; check the latest weather update
 

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज रविवार यानि 22 नवंबर 2026 बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम में 22 नवंबर यानि रविवार के दिन खराब रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 राज्यों में बरसात हो सकती है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हाथ-पैर जमा देने वाली ठंड पडऩे का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

इन प्रदेशों में बिगड़ेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव रहेगा। इन प्रदेशों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश शामिल है।

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा प्रदेश में न्यूनतम तापमान रविवार के दिन 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पारा लुढक़ने के साथ ही दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। कल सर्दी में एक डिग्री की और बढ़त हो सकती है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है, जो कल गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल यानी 22 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा