बैडमिंटन में पदक जीतनेे वाली छात्राओं को सेंटर जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया सम्मानित
Mahendra india news, new delhi
सिरसा। फरीदाबाद के मानव रचना स्कूल में 8 से 11 नवंबर तक आयोजित हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (उप-जूनियर) में प्रतिभागिता कर पदक जीतने वाली छात्राओं के सम्मान में सेंटर जेवियर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के महिलाओं के डबल्स में स्कूल की दित्या अरोड़ा व अनिका सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मडल जीता, जबकि एकल वर्ग में अनिका सोनी ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीतकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया।
उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों व कोच को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि दोनों छात्राओं ने बेहतरीन टीम वर्क और समन्वय का प्रदर्शन किया। दित्या अरोड़ा हरियाणा राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 (जूनियर्स) के लिए भी चुनी गई हैं, जो कि 8 से 12 दिसंबर तक गुजरात के वड़ोदरा में आयोजित की जाएगी।
प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कोच की उनके समर्पित प्रशिक्षण के लिए प्रशंसा की। प्रिंसीपल ने कहा कि यह चैंपियनशिप न केवल विद्यालय के लिए सम्मान लेकर आई, बल्कि विद्यार्थियों में खेल को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनाने के लिए प्रेरणा का काम करेगी।