SIRSA में भारी वर्षा और जलभराव से हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें ब्यौरा

 

Mahendra india news, new delhi
SIRSA भारी वर्षा और जलभराव के कारण तहसील नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के चार गांवों में फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए पांच सितंबर तक E-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया है। नाथूसरी चौपटा तहसील के प्रभावित गांवों नाथूसरी कलां, नाथूसरी खुर्द, गंजा रूपाना और रामपुरा विश्नोइयां के लिए पांच सितंबर तक पोर्टल ओपन किया गया है ताकि प्रभावित किसान भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण खरीफ फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकें।


सरकार द्वारा प्रभावित किसानों की मांग एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने संबंधित जिलों के प्रभावित गांवों के लिए E-क्षतिपूर्ति पोर्टल 5 सितंबर तक खुला रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसान अपनी फसल हानि का दावा समय पर अपलोड कर सकें।


जिला सिरसा के नाथूसरी चौपटा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव नाथूसरी कलां, नाथूसरी खुर्द, गंजा रुपाना और रामपुरा विश्नोइयां के लिए पोर्टल खोला गया है। इन गांवों के किसानों को अपनी खराब फसलों का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। संबंधित गांवों के किसानों से अपील की है कि वे अपनी खरीफ 2025 की प्रभावित फसलों का विवरण सही दर्ज करें।