श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने कथा वाचक इन्द्रेश उपाध्याय से की मुलाकात
mahendra india news, new delhi
प्रसिद्ध कथा वाचक एवं धर्मप्रचारक इन्द्रेश उपाध्याय वृन्दावन वाले से आज श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मुलाकात की। इस दौरान सिरसा पधारने पर उनका स्वागत किया गया। भेंट के दौरान उन्हें श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम, सिरसा) में पधारने के लिए निमंत्रण भी दिया गया।
इस अवसर पर श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आध्यात्मिक वातावरण को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं विकास कार्यों के बारे में इन्द्रेश उपाध्याय को विस्तार से जानकारी दी। कुटिया में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सेवा गतिविधियों तथा भविष्य में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने इन्द्रेश उपाध्याय के सिरसा आगमन और उनके साथ हुई आत्मीय भेंट को विशेष बताया।
भेंट के दौरान श्री बाबा तारा जी कुटिया में निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद इन्द्रेश उपाध्याय ने इन कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने वाले कार्य समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कुटिया में चल रहे सेवा कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
इस मौके पर गोबिंद कांडा के साथ पूनम सेठी, सुनील सर्राफ, प्रदीप गुप्ता, इंद्रोश गुज्जर, लक्ष्मण राम, हरिप्रकाश शर्मा, विजय यादव, अलिशबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।