हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस साल बनेंगे ये नए हाईवे 

 
new highway in haryana

New Highway: हरियाणा में सड़क परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ये हाईवे हरियाणा के प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेंगे और पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार लाएंगे।

बनेंगे ये नए हाईवे 

पानीपत से डबवाली: यह हाईवे पानीपत और डबवाली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में व्यापार और यात्रा के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।

हिसार से रेवाड़ी: इस हाईवे के निर्माण से हरियाणा के भीतर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में संपर्क बढ़ेगा। लोगों को यात्रा करने में कम समय लगेगा।

अंबाला से दिल्ली: यमुना किनारे से नया राजमार्ग अंबाला और दिल्ली को जोड़ने में मदद करेगा। इस हाईवे के निर्माण से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय दो से ढाई घंटे कम हो जाएगा।

नए हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे यात्रियों और सामान के परिवहन में आसानी होगी। नए राजमार्गों से दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच यात्रा अधिक सुगम होगी।

दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनने से यात्रा समय में कमी आएगी, और यह पंचकूला से यमुनानगर तक एक नए एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा। इससे बीकानेर और मेरठ तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।