जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाया राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय साहुवाला द्वितीय और जीती ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी

 

mahendra india news, new delhi

SIRSA  जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 में खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह  ढिढारिया के कुशल नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला द्वितीय की छात्राओं ने सीनियर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए  सोलो डांस हरियाणवी में छात्रा एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं सीनियर आयु वर्ग में ही ग्रुप डांस हरियाणवी में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।साहुवाला द्वितीय स्कूल ने इस साल जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर आयु वर्ग सोलो, सीनियर आयु वर्ग सोलो और ग्रुप डांस में प्रथम स्थान के साथ साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर विद्यालय एवं खंड का नाम रोशन किया। 

इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू पूनिया की ओर से समस्त विद्यालय परिवार, प्रतिभागी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों, ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन समिति को हार्दिक बधाई दी एवं राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एकता और सीनियर टीम को शुभकामनाएँ दी। 

इस उपलब्धि के लिए प्राचार्या  ने टीम इंचार्ज सुमन पीजीटी हिंदी, कोरियोग्राफर रेनू मैडम, म्यूजिक टीचर विक्रम जी, ढोलक वादक मनोज जी, संजीव कुमार  गणित एवं राजेश कुमार कंप्यूटर टीचर को उनके अथक प्रयास, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद और बधाई दी।