आढ़तियों की कमीशन राशि जल्द जारी करे सरकार: कीर्ति गर्ग

 

mahendra india news, new delhi
 हरियाणा के आढ़तियों ने गेहूं खरीद की बकाया 34 करोड़ रुपये की आढ़त  कमीशन) का भुगतान न होने पर सरकार को 29 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष कीर्ति गर्ग ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 30 अगस्त को सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित अग्रसेन भवन में राज्यस्तरीय बैठक कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

कीर्ति गर्ग ने बताया कि सरकार की ओर से आढ़तियों को गेहूं खरीद के 15 दिन बाद कमीशन देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब 34 करोड़ रुपये अब भी बकाया हैं। गर्ग ने कहा कि आढ़ती बार-बार हरियाणा सरकार से इस बार आढ़त का भुगतान जो कि 2.5 प्रतिशत की बजाय 50.75 पैसे ही हुआ है, जोकि पिछले सीजन 2025 में 55 रुपए प्रति क्विंटल दिया गया था। उसे कम से कम 55 रुपए प्रति क्विंटल तो देना चाहिए, अपितु 65 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए।

उन्होंने ई-नेम-2 पोर्टल पर निजी व्यापारियों के माध्यम से खरीदी जाने वाली फसलों का पंजीकरण कराने का भी विरोध किया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग है कि व्यापारी भाइयों की सभी मांगों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। सभी अनाज मंडियों की चारदिवारी, गेट व सड़कों की हालत बहुत दयनीय है, उनकी भी रिपेयर जल्द करवाई जाए। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के साथ ही सभी लाइसेंस आजीवन जारी करने और स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग भी उठाई है।