संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव का भव्य आयोजन

 

mahendra india news, new delhi 

नाथूसरी चौपटा। संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, कविता, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी तथा वेस्ट से बेस्ट जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और देशप्रेम ने सभी का मन मोह लिया।
“ एक पेड़ माँ के नाम ” एक पेड़  वीरों  के नाम, अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को पौधे वितरित किए गए तथा उन्हें पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल सुनीता (रिया फूटेला) ने बच्चों एवं स्टाफ को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी उचित देखभाल करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर अंबेडकर ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया और उनके अदम्य साहस, त्याग एवं देशप्रेम को नमन किया। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की मेहनत और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, संस्कृति, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।