हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया ये ऐलान
Jan 13, 2025, 13:54 IST

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी है। अब से सरकारी कर्मचारियों को मृत्यु या सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली ग्रेच्युटी की सीमा को 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह सीमा 20 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
इस फैसले को 2025 से लागू किया जाएगा, और इससे कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई।
ग्रेच्युटी एक प्रकार की लाभ योजना है, जिसे कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति या मृत्यु के बाद दिया जाता है। यदि कोई कर्मचारी पांच साल या उससे अधिक समय तक किसी संस्था में काम करता है, तो उसे यह आर्थिक सहायता मिलती है।