हरियाणा के 6 जिलों में गिरे ओला, 16 तक बरसात की संभावना, मौसम की ताजा रिपोर्ट

हरियाणा प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम को ओलावृष्टि और बरसात हुई, इससे मौसम ठंडा हो गया। ओला गिरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं। वहीं फसल खराब होने से किसान चिंतित हो गए हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान की सीमा के साथ लगते हरियाणा के जिले भिवानी और चरखी दादरी के अलावा गुरुग्राम के पटौदी, नूंह, नारनौल व रेवाड़ी के तावड़ू के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम को ओलावृष्टि हुई। फरीदाबाद में बरसात हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। ओलावृष्टि से फसल को भी नुकसान हुआ है। बाकी जिलों में दिन में अधिक गर्मी रही।
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम के अंदर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज 12 व 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई छाए रहने की उम्मीद है। परंतु एक और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता 13 मार्च से राज्य में बढ़ने की संभावना से 13 मार्च रात्रि से 15 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई व हवाओं के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित तथा 16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार