HARYANA सीएम ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए किया सब हेल्थ सेंटर का उदघाटन

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। गांव अहमदपुर दारेवाला में ग्राम पंचायत में सब हेल्थ सेंटर का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री ने वर्चुअल मीटिंग के जरिए किया। कार्यक्रम के मौके पर गांव के लोग, महिलाएं, युवा वर्ग और पंच-सरपंच सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थेे। ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि अनिल कालड़ा ने कहा कि अब बीमार होने पर मरीजों को डबवाली या सिरसा नहीं जाना पड़ेगा।

सब हेल्थ सेंटर में दवाइयां व डिलीवरी की भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा चिकित्सक व नर्स हर समय सेंटर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। महिलाओं को इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। यह योजना महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करने का काम करेगी।


सरपंच प्रतिनिधि अनिल कालड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस सपने का उल्लेख किया था, आज इस योजना के शुभारंभ से वह सपना साकार हुआ है और अंत्योदय की भावना को और जीवंत किया गया है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की सहायता दी जाएगी। यह महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार की एक बड़ी सौगात है। योजना के शुभारंभ पर महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया।