हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज सिरसा में, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में करेंगे शिकायतों का समाधान
Sep 12, 2026, 06:26 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी आज शनिवार 12 सितंबर को सिरसा में पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 12 सितंबर, शनिवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
शिकायतों का करेंगे समाधान
स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में 01 लंबित व 14 नई शिकायत सहित कुल 15 शिकायत रखी जाएंगी। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संपूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।