हरियाणा गौसेवा आयोग ने ऐलनाबाद की गौशालाओं को बांटे अनुदान राशि के चेक, चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने की गौसेवा की अपील
Haryana Gau Seva Aayog steps forward to support cow shelters; distributes grant cheques to cow shelters in Ellenabad
mahendra india news, new delhi
हरियाणा गौसेवा आयोग की ओर से हलका ऐलनाबाद की विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने थाना रोड स्थित श्री गौसेवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधकों एवं गौभक्तों को अनुदान राशि के चेक सौंपे। इस अवसर पर चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने बेसहारा गौसेवा की समस्या पर विस्तार से चर्चा की तथा गौसेवा के संरक्षण, देखभाल और उनके लिए उचित आश्रय की व्यवस्था करने की अपील की।
उन्होंने सभी गौशाला प्रबंधक कमेटियों एवं गौभक्तों से आह्वान किया कि वे सेवाभाव से आगे आएं और बेसहारा गौवंश को सहारा देने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गौवंश के संरक्षण एवं गौशालाओं के विकास को लेकर गंभीर और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर गौशालाओं की आवश्यकताओं और गोवंश के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
कार्यक्रम में हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य दलवीर सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमीरचंद मेहता, निर्मल सिंह बसरा, केवल सामा, भूराराम डूडी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रवि लढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहाग, ओमप्रकाश बेनीवाल, डॉ. सुभाष गोदारा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी, विजय शर्मा, अजीत सिहाग, जसवीर चहल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रह्लाद कंदोई, बनवारी तलवाडिय़ा, मालचंद मित्तल, सुशील सरावगी, रायसिंह भांभू , स. अमरपाल, डॉ. सुभाष गोदारा, डॉ. अमित, डॉ. जितेंद्र, टिकम चोटिया, वीर सिंह, राधेश्याम, शशिकांत जसरासरिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गौभक्त उपस्थित रहे।