Haryana News: हरियाणा में BJP और हलोपा में हुआ गठबंधन, मिलकर चुनाव लड़ने का CM ने किया ऐलान
Aug 1, 2024, 00:06 IST

Haryana News : हरियाणा के अंदर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच Haryana में भारतीय जनता पार्टी और Haryana लोकहित पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। इसकी जानकारी CM नायब सिंह सैनी ने दी है।
आज CM नायब सिंह सैनी सिरसा दौरे पर है। पिछले करीब 10 दिन पहले भी नायब सिंह सैनी सिरसा में आए थे। आज उनका तारा बाबा की कुटिया, गुरुद्वारा चिल्ला साहेब समेत कई जगहों पर कार्यक्रम है।
इस दौरान CM नायब सिंह सैनी ने बताया कि गोपाल कांडा की पार्टी Haryana लोकहित पार्टी और BJP मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हलोपा एनडीए का हिस्सा रही है। इसलिए अब विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।
इससे पहले गोपाल कांडा ने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक गोपाल कांडा ने 15 सीटों की मांग रखी थी। हालांकि मुख्य सूत्रों के मुताबिक गोपाल कांडा ने पार्टी के लिए सिरसा और फतेहाबाद जिले की 5 सीटों की मांग रखी थी।