Haryana News: 4 मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 घंटे बाद भी काबू पाने का प्रयास जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में सोनीपत से हैं। जिला में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग ने 4 मंजिला इस फैक्ट्री को पूरी तरह से अपनी चपेट में पूरी तरह से लिया हुआ है। फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है फैक्ट्री में स्टील के बर्तन बनते हैं।
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को रविवार को सुबह करीबन पांच बजे सूचना मिली कि कुंडली में दिल्ली सीमा के निकट स्थित स्टील के बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग कर्मियों ने आग की भीषणता देखते हुए अन्य स्टेशनों से भी फायर टेंडरों को मौके पर बुलाया है।
बताया जा रहा है कि 10-12 फायर टेंडरों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग की विकरालता की वजह से पांच घंटे बाद भी राहत कर्मी फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पाने में असमर्थ हैं। मौके पर मौजूद दमकल कर्मियों के अनुसार, लगभग पूरी फैक्ट्री में आग है। फैक्ट्री के अंदर सामान होने की वजह से आग बेकाबू है।