HARYANA NEWS, हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई, दिसंबर में दोनों दिशाओं में चलेंगी 5-5 अतिरिक्त ट्रिप
mahendra india news, new delhi
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हिसार और वलसाड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04727 हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन हिसार से 2 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन के कुल 5 ट्रिप संचालित होंगे।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन वलसाड से 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक होगा। इस अवधि में ट्रेन के 5 ट्रिप चलाए जाएंगे।
रेलवे के इस निर्णय से दिसंबर महीने में हिसार और वलसाड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए संचालन अवधि बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।