हरियाणा के सीएम नायब सैनी से हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बैनीवाल ने की मुलाकात, ये हुई चर्चा 

 

mahendra india news, new delhi

सरल स्वभाव के धनी,लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सैनी जी से हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बैनीवाल ने प्रधान महासचिव श्री कृष्ण लाल पंवार के साथ मंगलवार को मुलाकात की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री को हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बैनीवाल ने 14 वर्षों के बाद होने वाले आगामी 27वें हरियाणा ओलंपिक खेलों की तैयारियों की जानकारी दी। 


हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बैनीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की है। गौरतलब है कि जब से हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन मीनू बैनीवाल को कार्यभार सौंपा गया है। तब से खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 योजना का किया शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 प्रदूषण को खत्म करने की राह का हमारा पहला कदम

उद्योगों से निकलने वाले खतरनाक कचरे के निपटान के लिए फरीदाबाद में खतरनाक कचरा प्रबंधन स्थल बनाया गया

प्रदेश सरकार द्वारा 105 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएगी

किसानों को भी पराली ना जलाने के लिए किया जा रहा है प्रेरित- मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने सीएनजी और पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने का किया काम

प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें प्रदेशवासी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से किया आह्वान के ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाएं

प्रदेश सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण रखने के लिए उठाए ठोस कदम

कचरे से भरी हुई नदियों और तालाबों की प्रदेश सरकार कर रही है चिंता

प्रदेश सरकार ने 2200 तालाब अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए

जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही है ठोस कदम

सभी विभाग मिशन मोड में स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 पर करें काम- मुख्यमंत्री

इस योजना का लाभ हरियाणा के प्रदेशवासियों को मिलेगा- मुख्यमंत्री