हरियाणा रोडवेज की रोहतक से डेरा ब्यास के लिए बस सर्विस शुरू, ये हैं टाइम शेड्यूल व रूट
mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी लेकर रोहतक से डेरा ब्यास के लिए सीधी बस सर्विस का नये टाइम टेबल जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो के गोहाना उपकेंद्र की बस रोहतक से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। यह बस गोहाना, पानीपत सहित 7 शहरों से होकर गुजरेगी। रोडवेज विभाग के मुताबिक बस रोहतक से सुबह 8: 25 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद गोहाना, पानीपत, करनाल, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर और करतारपुर से होते हुए शाम करीब साढ़े पांच बजे डेरा ब्यास तक पहुंचेगी।
किस शहर से कितने बजे मिलेगी बस
रोहतक से बस 8: 25 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद गोहाना से सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी। पानीपत से सुबह 10 बजे और करनाल से सुबह 11:00 बजे यह बस रवाना होगी।
अंबाला से दोपहर 12: 25 मिनट पर रवाना होगी। जालंधर में शाम चार बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे बस डेरा ब्यास पहुंचेगी। बस डेरा ब्यास से रात दो बजे रवाना होगी। इसके बाद जालंधर से तीन बजे बस रवाना होगी और अंबाला से सुबह छह बजे बस रोहतक के लिए रवाना होगी
देखें कितना कहां से किराया
रोहतक से लुधियाना का किराया 410 रुपये।
रोहतक से जालंधर का किराया 510 रुपये
रोहतक से डेरा ब्यास का किराया 565 रुपये।
गोहाना से डेरा ब्यास का किराया 535 रुपये ।
पानीपत से डेरा ब्यास का किरााय 480 रुपये।