Haryana Weather Updates: हरियाणा में अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
 


Haryana Weather Update: हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढने लगा है। आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे 23 और 24 नवंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर मैदानों में दिख सकता है। जिसके चलते हरियाणा में भी आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमडी ने आज यानि 23 नवंबर को भी भी अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा हिसार 
पिछले 24 घंटे की बात करें तो हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 8 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। वहीं, दिन का तापमान रोहतक में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के मुकाबले 3.7 डिग्री कम है। वहीं कई जिलों में गहरी धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 से लेकर 100 मीटर तक रही।