हरियाणा की बड़ी खबर : दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन वर्ष की बच्ची की मौत के केस में महिला थाना प्रभारी सस्पेंड, ये था मामला 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा से बड़ी खबरों में फतेहाबाद जिले से आ रही है। हरियाणा के जिले फतेहाबाद के टोहाना में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची की दुष्कर्म के बाद मौत के केस में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने टोहाना की महिला थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी द्वारा यह कार्रवाई महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शकुंतला देवी के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के चलते की गई है।
जानकारी के अनुसार  29 जून को टोहाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बच्ची को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस से बच्ची को PGI रोहतक में भर्ती  करवाया गया। PGI रोहतक में 9 दिन बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मगर महिला थाना प्रभारी मौके पर देरी से पहुंची। अब इस मामले में बच्ची की मौत होने के बाद SP ने महिला थाना प्रभारी के सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दो आरोपियों मुकेश व सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। अब उनके खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है।