हरियाणा की सुरुचि इंद्र सिंह और कमलजीत ने देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की सुरुचि इंद्र सिंह और कमलजीत ने देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक
10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में दिलाया गोल्ड मेडल
टीम में दोनों ही खिलाड़ी सुरुचि इंद्र सिंह (झज्जर) कमलजीत( रेवाड़ी) के रहने वाले
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों को हार्दिक बधाई
आप दोनों की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व, आपको स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ- मुख्यमंत्री
जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। निशानेबाजी में भारत ने दो मेडल जीते है। कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने देश को निशानेबाजी में पहला गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया है। वहीं पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबले में कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की मजबूत जोड़ी को एकतरफा अंदाज में पछाड़ते हुए पोडियम के शीर्ष पर तिरंगा फहराया। यह एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है।